फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दम भरेंगे जिले के दो एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में आयोजित होगी प्रतियोगिता, प्रयागराज में हुए ट्रायल में चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के दो एथलीट उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन प्रयागराज में आयोजित हुए राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें लक्की ने स्वर्ण व शनि ने रजत पदक हासिल किया है।


प्रयागराज में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव स्थित भारतीय आदर्श बालक इंटर कॉलेज के लक्की ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसआर पब्लिक स्कूल के शनि ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। स्वर्ण व रजत पदक जीतने के आधार पर दोनों एथलीटों का चयन 01 से 04 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया जाएगा। विजेता एथलीट ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित तिलपता गांव में संचालित वैष्णव फिजिकल अकादमी में कोच कुलदीप भाटी की देखरेख में खेल के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें