कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग-अगल स्थानों से डाकपत्थर की विशाल कॉलोनी निवासी फुरकान और भोजावाला निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस को दोनों के पास से 16.97 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि डाकपत्थर क्षेत्र की पीठ वाली गली के मैदान के पास पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से पुलिसकर्मियों को 8.30 ग्राम स्मैक मिली। व्यक्ति ने अपना नाम फुरकान बताया। आरोपी चालक है और पहले भी ड्रग तस्करी में जेल जा चुका है। चाय बागान रोड पर पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 8.67 ग्राम स्मैक मिली। व्यक्ति ने अपना नाम शक्ति सिंह बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।