फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 अवैध पिस्टल बेच चुके असलहा तस्कर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर हथियारों की तस्करी के आरोप में मेरठ निवासी रहीस और उसके साथी आस मोहम्मद को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक रहीस अब तक 500 से ज्यादा अवैध पिस्टल बेच चुका है। आरोपी एनसीआर से लग्जरी वाहन भी चुराते थे। पुलिस के मुताबिक 3 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। पुलिस टीम ने एक कार से तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर विदेशी कंपनियों की नकल कर बनाईं गईं 10 पिस्टल व भारी मात्रा में असलाह बनाने का सामान बरामद किया था। गिरफ्तार भाइयों से हथियार खरीदने का आरोपी मेरठ निवासी रहीस फरार हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार रात को नॉलेज पार्क थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रहीस और उसके साथी मेरठ निवासी आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो फॉरच्यूनर समेत तीन एसयूवी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक रहीस अब तक करीब 500 अवैध पिस्टल खरीदकर बेच चुका है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि क्राइम ब्रांच और नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शनिवार रात सेक्टर-150 गोलचक्कर के पास से रहीस और आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी के साथ ही वेस्ट यूपी और एनसीआर में लग्जरी वाहन चोरी कर बेचते थे। रहीस पर कई थानों में केस दर्ज हैं।
25 हजार में खरीदकर एक लाख में बेचता था पिस्टल
तीन जुलाई को पकड़े गए हथियार फैक्ट्री बनाने वाले बदमाश विदेशी पिस्टल की तर्ज पर असलहा बनाते थे। रहीस उनसे 25000 रुपये में पिस्टल खरीदता था। जिसे वह एक-एक लाख रुपये तक में बेचता था। पुलिस आशंका जता रही है कि रहीस ने इतनी बड़ी संख्या में पिस्टल किसी बड़े अपराधी या किसी गिरोह को बेची होंगी। इसके चलते पुलिस रहीस को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

तीनों सगे भाई थे पकड़े गए
गाजियाबाद से मेरठ असलाह फैक्टरी शिफ्ट करने के दौरान पकड़े गए तीनों आरोपी सगे भाई थे। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के केला भट्टा निवासी आफताब, शकील और सगीर के रूप में हुई थी। आरोपी गाजियाबाद के केला भट्टा में असलहा फैक्ट्री चला रहे थे। पकड़े जाने की आशंका होने पर मेरठ शिफ्ट करने के लिए सामान लेकर ग्रेनो वेस्ट से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया था। इस मामले में अभी हाशिम नाम का आरोपी फरार है।
चोरी की छह बाइक संग दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी की छह बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सचिन और बुलंदशहर निवासी मोनू के रूप में हुई है। आरोपी गौतमबुुद्घ नगर, गाजियाबाद, हापुड़ समेत अन्य शहरों में बाइक चोरी करते थे। आरोपी मोनू उर्फ संजय पर दस केस दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें