फोटो : 07: सोनीपत के बरोदा थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। पुलिस
गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने गांव रिंढाणा में चोरी करने वाले दो आरोपियों प्रदीप और राहुल निवासी रिंढाणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घर से मोबाइल फोन और आभूषण चोरी करके ले गए थे।
सुनील ने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह सुबह सोकर उठे तो उनके घर से दो मोबाइल फोन, चांदी के कड़े, चांदी की चेन, सोने की छोटी चेन, दो जोड़ी बालियां और सोने की अंगूठी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। संवाद