महिलाओं के कपड़े पहनकर नशीला पदार्थ बेचने के आरोपी। अमर उजाला
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। पुलिस को चकमा देने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर नशीले पदार्थ बेच रहे दो युवकों को बीटा-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डोडा की पुड़िया बनाकर जगह-जगह बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों से ढाई किलो डोडा बरामद किया है। आरोपी क्षेत्र में युवाओं को नशे का आदी बना रहे थे।
बीटा-2 थाना पुलिस के अनुसार, कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि कुछ महिलाएं क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेच रही हैं। शुक्रवार को दो आरोपियों को पकड़ा तो पता चला कि दोनों पुरुष हैं और वह महिलाओं के कपड़े पहनकर डोडा की पुड़िया बेचते हैं। आरोपियों की पहचान पश्चिमी बंगाल निवासी सैंटू और दादरी के नई आबादी निवासी राहुल के रूप में हुई। सैंटू हल्द्वोनी गांव में किराये पर रहता है। आरोपी ज्यादातर समय पी-3 गोल चक्कर के आसपास डोडा बेचते थे।