फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार लौटाने आए युवक से धोखाधड़ी करने वाले दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कार लौटाने आए युवक के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव इमलिया निवासी साहिल नागर व गांव जैतपुर निवासी रोहन शर्मा के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से छह लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा निवासी यश शर्मा ने केस दर्ज कराया था कि उसने करीब तीन महीने पहले साहिल और रोहन से एक कार किराये पर ली थी। 10 सितंबर को जब वह अपने साथी अभिषेक सारस्वत के साथ कार लौटाने पहुंचा तो उनका एचपी लैपटॉप, महत्वपूर्ण कागजात और करीब छह लाख रुपये नकद एक बैग में रखे हुए थे जो कार में रह गए थे। आरोप है कि कार लौटाने के बाद उसने साहिल से दूसरी कार ले ली। परी चौक पहुंचने पर उसे बैग का ध्यान आया और वह तुरंत साहिल के पास लौटा लेकिन जब उसने बैग मांगा तो साहिल और रोहन ने टालमटोल किया और अपने साथियों को बुलाकर मारपीट कर दी। उन्होंने बैग में रखे रुपये और लैपटॉप हड़प लिए और उल्टा झूठा आरोप लगाकर कार में तोड़फोड़ की। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें