फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। छह दिन पहले दिनदहाड़े सेक्टर-88 में कलेक्शन एजेंट को डंडा मारकर 8.5 लाख रुपये लूटने के मामले में फेज-दो थाना पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को दोपहर के समय बागपत निवासी कलेक्शन एजेंट जोगेंद्र से सेक्टर-88 फूलमंडी के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घेरकर डंडे से हमला कर रकम लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं थीं। शनिवार शाम कुलेसरा पुस्ता रोड के पास लूट के दो आरोपियों के होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस को देखकर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।
आरोपियों की पहचान मूलरूप से बिहार के सीवान निवासी विशाल साहनी और हाथरस निवासी नासिर अली उर्फ मलिक के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3.5 लाख रुपये, घटना में इस्तेमाल बाइक, दो तमंचे और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें