फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल पवार ने अपने हौसलों से भरी उड़ान, फैशन जगत में कमाया नाम, बनीं मिसाल

Wed, 30 Jun 2021 06:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अपनी मेहनत व लगन के बल पर एक सफल फैशन डिजाइनर बनीं, जिन्होंने फैशन जगत में अपना खुद का ब्रांड लेबल ट्विंकल पवार लांच किया और सफलता की सीढ़ियों पर बिना पीछे मुड़े लगातार चढ़ती गईं।
विज्ञापन
ट्विंकल पवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं एक खूबसूरत सपना हो और उसे पूरा करने का जुनून हो तो इरादों में ही पंख खुद ब खुद लग जाते हैं। ऐसा ही माया नगरी का चमकती सितारा हैं, ट्विंकल पवार जो आज फैशन जगत में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन


ट्विंकल पवार का फिल्म या ग्लैमर दुनिया से कोई नाता नहीं था फिर भी उन्होंने एक्टिंग जगत में कदम रखा और खुद की किस्मत आजमाई, वो बनना तो अभिनेत्री बनना चाहती थीं। पर अपनी मेहनत व लगन के बल पर एक सफल फैशन डिजाइनर बनीं, जिन्होंने फैशन जगत में अपना खुद का ब्रांड लेबल ट्विंकल पवार लांच किया और सफलता की सीढ़ियों पर बिना पीछे मुड़े लगातार चढ़ती गईं।

नोएडा सेक्टर 15 स्थित एक स्टूडियो से शुरुआत  करने वाली ट्विंकल एक सेल्फ मेड गर्ल हैं। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग, मॉडलिंग का शौक था | जिसे उन्होंने स्कूल कॉलेज के प्रोग्राम में पूरा किया, उनके टैलेंट को पहचान मिली। उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस रही हैं डेली सोप कसौटी जिंदगी की कमोलिका।
विज्ञापन


आज उनका ब्रांड कई तरह के फैशन शोज करवा रहा है। उनके शो कई महानगरों जैसी मुंबई, दिल्ली, नोएडा, दुबई, पुणे, कोल्हापुर, पंजाब जैसे शहरों में करवाए जा रहे हैं। "द स्टार वाक बी विद बेटी" में भी ट्विंकल एक असिस्टेंट डिजाइनर थीं।

फैशन वर्ल्ड में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया। जो लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं वो कहते हैं कि वो किसी भी काम को अंजाम दे सकती हैं। इसके साथ ही वह एक अच्छी कुक भी हैं। उनके द्वारा यूट्यूब पर एक देशभक्ति गीत डाला गया जो काफी प्रचलित है। जिसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें