फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नलकूप बंद, किसानों की फसलें सूखने का खतरा

Sat, 15 Nov 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालूसिद्ध मंदिर क्षेत्र में सिंचाई के ऑटिजन नलकूप बंद होने के कारण किसानों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। नलकूप विभाग ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया है, लेकिन यह समाधान कब तक मिलेगा, इसको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
विज्ञापन

कालूवाला में करीब डेढ़ दशक पहले सिंचाई के लिए एक नलकूप लगाने के लिए 420 फीट खोदाई की गई थी। जिसमें करीब 390 फीट तक पाइप डाले गए थे। पाइप डालने के बाद नलकूप से करीब 1500 से 1800 लीटर पानी प्रति मिनट जमीन से खुद ही निकलना शुरू हो गया था।

कुछ समय बाद किसानों से सिंचाई शुरू कर दी थी लेकिन ऊंचाई वाली जमीनों में पानी चढ़ाने के लिए बाद में नलकूप में मोटर भी लगा दी गई थी। ऊंचाई वाली जमीनों में पानी चढ़ाने के लिए ही मोटर चलाई जाती है। पिछले करीब तीन माह से नलकूप में मोटर और बिना मोटर दोनों तरीके से पानी निकलना पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन

नलकूप ठप होने से करीब एक हजार बीघा कृषि भूमि पर सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। कालूवाला प्रधान उमा शाही ने इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर से नया नलकूप लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी इस संबंध में नलकूप विभाग से बातचीत हुई है। वो नया नलकूप लगाने के लिए जिला योजना से पैसा देकर सहयोग करने को तैयार हैं।

-

कालूवाला में करीब 17 वर्ष पुराना एक सिंचाई नलकूप है, जिसमें जमीन से ऑटिजन रूप से पानी आता था। लेकिन अब मोटर चलाने पर भी पानी नहीं आ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नदी से पंपिंग सेट से किसानों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं नया नलकूप लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। - प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें