फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर छह साइक्लिस्ट को ट्रक ने टक्कर मारी, 3 को फ्रेक्चर

विज्ञापन
घायल वीरेंद्र शुक्ला
विज्ञापन
नोएडा। एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह साइकिलिंग ग्रुप के छह सदस्यों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि तीन को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-137 व 14ए निवासी एक ग्रुप के सदस्य सुबह नोएडा एक्सप्रेसवे पर साइकिलिंग करते हैं। मंगलवार सुबह भी करीब 13-14 लोगों के दो ग्रुप नोएडा गेट तक गए। यहां बुद्ध की प्रतिमा के समीप थोड़ी देर आराम किया, फिर वापसी शुरू की। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने वीरेंद्र शुक्ला, अंशुमन (43) व पत्नी शिवानी, नवीन, संगीता और कुमार गौरव को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस व राहगीरों ने सभी घायलों को फेलिक्स और जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। जेपी अस्पताल में भर्ती वीरेंद्र शर्मा का दाहिना पैर टूट गया है, जबकि फेलिक्स अस्पताल में उपचार के बाद अंशुमन व शिवानी दिल्ली में पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में आ गए। यहां शिवानी के पैर व कमर में चोट और फ्रेक्चर है, जबकि अंशुमन के घुटने में गंभीर चोट है। यहां दोनों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा सेक्टर-137 निवासी नवीन, कुमार गौरव और संगीता को हल्की चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, वीरेंद्र शुक्ला ने जेपी अस्पताल में दर्द से कराहते हुए बताया कि वह सभी रोज की तरह घर से निकले थे। सुबह करीब 6:30 बजे सेक्टर-94 के समीप ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे सभी एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरेज से बाहर की ओर गिर पड़े। घटना में उनकी महंगी साइकिलें, घड़ी, हेलमेट, पानी की बोतलें आदि क्षतिग्रस्त हो गए।
ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ा
कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक की गति अधिक नहीं थी, गति अधिक होती तो साइकिल सवारों की जान भी जा सकती थी। चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया था। कुछ घंटे के बाद ही सेक्टर-39 थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ट्रक मालिक को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चार साल से कर रहे हैं ट्रैक की मांग
साइकिलिंग ग्रुप के सदस्य व नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीवा सिंह ने बताया कि करीब चार साल से वह प्राधिकरण व जिला प्रशासन से साइकिल ट्रैक की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साइकिलिंग ट्रैक होता तो हादसा नहीं होता। शहर के अंदरूनी हिस्सों में कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग साइकिल से नौकरी करने विभिन्न इकाईयों में आते-जाते हैं। इनके लिए भी सड़कों पर साइकिल लेन की व्यवस्था नहीं है।
एक्सप्रेसवे पर साइकिल, ई-रिक्शा व ऑटो हैं प्रतिबंधित
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर ऑटो, ई-रिक्शा और साइकिल चलाने की अनुमति नहीं हैं। लोग सुरक्षा को ताक पर रखकर यहां साइकिलिंग करते हैं। साइकिलिंग ग्रुप को इसके लिए जागरूक किया जाएगा कि वह एक्सप्रेसवे की जगह कहीं और साइकिलिंग करें या सर्विस रोड का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें