-तबीयत बिगड़ने से एक चालक की मौत के बाद भी प्रबंधन नहीं उठा रहा कोई कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। एनटीपीसी बिजली संयंत्र में आने वाले ट्रक चालक और हेल्पर गर्मी से परेशान हैं। उनको मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कुछ दिन पहले एक चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत भी हो चुकी है। उसके बाद भी एनटीपीसी प्रबंधन कोई कदम नहीं उठा रहा हैं।
एनटीपीसी बिजली संयंत्र में कोयला के साथ बायोमास की प्लेट्स तैयार होती है। उनको कोयले के साथ जलाया जाता है। बायोमास को लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ट्रक आ रहे हैं। बड़ी संख्या में बायोमास के ट्रकों की लंबी लाइन प्लांट के गेट नंबर दो पर सड़क किनारे लगी रहती हैं। ट्रक चालकों का आरोप है कि आने के एक सप्ताह तक सड़क किनारे खड़े रहते हैं। उसके बाद प्रवेश मिलता है। एक सप्ताह तक ट्रक के अंदर रहकर समय काटना मुश्किल हो रहा है। आसपास न तो शौचालय है और न पीने के लिए शुद्ध पानी। सुविधा नहीं होने से एक सप्ताह पूर्व चालक की मौत हो चुकी है। ट्रक चालक गंगा राम व मुकेश कुमार का कहना कि वह बीकानेर से आए हैं। सुविधा के आभाव में तबीयत बिगड़ रही है।
एनटीपीसी जनसंपर्क अधिकारी रिबेका जराड ने बताया कि पानी की सुविधा उपलब्ध है। अन्य समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही उनका समाधान हो जाएगा।