फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान का इंस्टाग्राम खोलेगा राज: सिरफिरे से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या, पुलिस बोली- दोनों परिचित थे

Sun, 03 Nov 2024 06:10 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह का कहना है कि जानकारी पर पता चला है कि आरोपी युवक और मृतक युवती परिचित थे। दोनों एक ही जगह के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-144 में रहने वाली एक युवती ने सिरफिरे युवक की हरकत से परेशान होकर आत्महत्या कर कर ली। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस परिजन की तहरीर पर केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है। 

विज्ञापन

मूलरूप से कैराना के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली को दी शिकायत में बताया है कि वह वर्तमान में सेक्टर-144 में रहते हैं। उनकी 22 वर्षीय पुत्री को मुंडी गरही तहसील धरौदां करनाल हरियाणा का कहना वाला इरफान आए दिन फोन करने के साथ इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट करता था। यह सारी बातें पुत्री ने परिजन को बताई थी। इस कारण पुत्री कई दिन से परेशान चल रही थी। आरोपी की हरकत से परेशान होकर 29 अक्तूबर को पुत्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह का कहना है कि जानकारी पर पता चला है कि आरोपी युवक और मृतक युवती परिचित थे। दोनों एक ही जगह के रहने वाले हैं। परिजन ने जो आरोप लगाए हैं उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी की इंस्टाग्राम की डिटेल के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें