फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों फूटा बीच सड़क बॉयफ्रेंड का गुस्सा?: महिला मित्र के बाल खींचकर मारा थप्पड़, देखें वारदात का लाइव वीडियो

Sat, 02 Nov 2024 07:50 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी में एक युवती हाथ में हैंड बैग टांगे खड़ी है। उसके पास एक युवक भी मौजूद है। कुछ देर बाद युवक पास में मौजूद युवती से अभद्रता करते हुए उसके बाल पकड़कर थप्पड़ मारता है।
विज्ञापन
युवक ने महिला मित्र को बीच सड़क पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी में एक युवक द्वारा अपनी महिला मित्र को पीटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर युवती की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ओमेक्स पाम ग्रीन सोसायटी में एक युवती हाथ में हैंड बैग टांगे खड़ी है। उसके पास एक युवक भी मौजूद है। कुछ देर बाद युवक पास में मौजूद युवती से अभद्रता करते हुए उसके बाल पकड़कर थप्पड़ मारता है। वहां मौजूद लोग युवती को पिटते देख बीच बचाव के लिए आते हैं। किसी तरह युवक के चंगुल से युवती को छुटाकर उसे जाने के लिए कहते हैं। 
विज्ञापन

वहां मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाकर ग्रेटर नोएडा पुलिस को एक्स पर टैग कर कार्रवाई की मांग करते हैं। वहीं दादरी कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय का कहना है कि मारपीट करते हुए वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल युवक को हिरासत में लिया गया है। सूर्या भड़ाना द्वारा महिला मित्र की पिटाई की है। युवक व युवती पूर्व से परिचित हैं। कॉलेज में साथ पढे हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा ही है। युवक शादीशुदा है। वीडियो करीब 10 दिन पुराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें