अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुरादाबाद रेल मंडल में निर्माण कार्य की वजह से इस रूट पर यात्रा करने वाले मुसाफिरों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे ने इस रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है, लिहाजा कई ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं तो कई को परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। लिहाजा इस रूट पर यात्री ट्रेनों की समय सारणी पता करके ही घर से निकलें।
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 12583 लखनऊ-आनंद विहार 9 व 11 अप्रैल को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15128 नई दिल्ली-वाराणसी 9 से 12 अप्रैल के बीच निरस्त कर दी गई है। ट्रेन संख्या 14235/14236 वाराणसी -बरेली-वाराणसी 8-12 अप्रैल के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14307 प्रयागराज संगम-बरेली 8 से 12 अप्रैल, ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ व ट्रेन संख्या 22453 लखनऊ-मेरठ सिटी व ट्रेन संख्या 15119 वाराणसी-देहरादून 8 से 11 अप्रैल के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14511 प्रयागराज संगम-सहारणपुर, ट्रेन संख्या 15127 वाराणसी-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़, ट्रेन संख्या 12369 हावड़ा-देहरादून, ट्रेन संख्या 12327 हावड़ा-देहरादून, ट्रेन संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ, ट्रेन संख्या 12584 लखनऊ-आनंद विहार समेत कई ट्रेन निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेंगी।