फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वामी कपासी महाराज की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सेवा संकल्प संस्था ने धर्मसम्राट स्वामी कपासी महाराज की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार को जंतर मंतर पर किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र प्रजापति ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महंतों, धर्मप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अनुयायियों ने स्वामी कपासी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन मूल्यों, समाजसेवा, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण को याद किया। संस्था ने बताया कि स्वामी कपासी महाराज ने अपने जीवनभर एक भारत सर्वोत्तम भारत के आदर्श को आगे बढ़ाने का कार्य किया था। सभा के दौरान रविन्द्र प्रजापति ने कहा कि स्वामी कपासी महाराज ने समाज को सदैव एकता, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की कवरेज कर श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाया। श्रद्धांजलि सभा का समापन सामूहिक प्रार्थना और मौन रखकर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें