ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए 20 नवंबर को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 नवंबर तक आगरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल के बाद 21 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक महिला खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर मलकपुर स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल में हिस्सा लेने की अपील की है।