फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वसंत विहार में मोहल्ला बसों का ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिखाई हरी झंडी, एक सप्ताह तक चलेगा ट्रायल
विज्ञापन

फुल चार्ज होने पर 130 किमी तक चल सकेंगी बसें, 6 सीटें महिलाओं से लिए आरक्षित

16 डिपो बसों के रखरखाव के लिए किए जा रहे तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने विधायक परमिला टोकस के साथ शुक्रवार को मुनिरका-वसंत कुंज रूट पर मोहल्ला बसों के ट्रायल को हरी झंडी दिखाई। 10.8 किमी लंबे मार्ग पर मोहल्ला बस वसंत विहार डिपो से शुरू होकर एंबियंस मॉल, नेल्सन मंडेला रोड पर डीएलएफ, वसंत कुंज इंस्टीट्यूशनल एरिया, आईआईएमसी, आईआईटी, बेर सराय विलेज, स्पाइनल इंजरी व फोर्टिस अस्पताल जैसे प्रमुख स्थानों पर जाएगी। एक सप्ताह तक ट्रायल चलेगा।

इस मौके पर गहलोत ने कहा कि मोहल्ला बस को विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए जो बनाया गया है जहां पर परिवहन नेटवर्क नहीं है या फिर डीटीसी बसों की सुविधा नहीं है। मोहल्ला बसें मुनिरका-वसंत कुंज मार्ग शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और वाणिज्यिक केंद्रों तक लोगों की कनेक्टिविटी आसान करेगी। इससे स्थानीय निवासियों और छात्रों को राहत मिलेगी। जल्द ही मोहल्ला बसों की खेप एक साथ आएगी। जिसे कई रूटों पर चलाया जाएगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह बसें 120-130 किमी तक चल सकेंगी। इनमें 25 प्रतिशत सीटें (6 सीटें) गुलाबी हैं, जो विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं को इन बसों में किराया नहीं देना होगा। मोहल्ला बसों में किराया दिल्ली सरकार की 12 मीटर लंबी एसी बसों के जैसा ही होगा। इन बसों की पार्किंग और रखरखाव के लिए 16 डिपो तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां चल रहा ट्रायल

प्रधान एन्क्लेव पुश्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन मार्ग पर 88 दिनों तक चले ट्रायल में 17,081 यात्रियों ने मोहल्ला बस की सवारी की, जिनमें कुल 12,249 गुलाबी टिकट जारी किए गए। लोक कल्याण मार्ग से मालवीय नगर डिपो मार्ग पर 44 दिनों के लिए परिचालन में सवारियों की संख्या 4,473 थी, जिसमें 2,374 गुलाबी टिकट शामिल थे। वहीं, अक्षरधाम से मयूर विहार फ़ेज-तीन मार्ग पर कुल 5,739 सवारियां बैठीं, जिनमें 4,433 गुलाबी टिकट शामिल थे। इसी तरह कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से गीतांजलि मालवीय नगर मार्ग पर यात्रियों की संख्या 11,037 थी, जिसमें 6,485 गुलाबी टिकट शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें