फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान, यमुना एक्सप्रेसवे पर लगेंगे 16 नए साइनेज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी ने निरीक्षण कर तय किए स्थान, 15 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यमुना एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बड़े साइनेज लगाए जाएंगे, ताकि एयरपोर्ट तक पहुंचने का रास्ता साफ-साफ बताया जा सके।
यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर साइनेज लगाने के स्थान चिह्नित किए। उन्होंने बताया कि जीरो प्वाइंट से लेकर एयरपोर्ट तक कुल 16 साइनेज लगाए जाएंगे। यह काम 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब 33 किलोमीटर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जुड़ता है, जहां से लगभग 1.8 किलोमीटर आगे एयरपोर्ट का प्रवेश द्वार है। अब तक मार्ग पर कुछ छोटे साइनेज लगे हैं, लेकिन एयरपोर्ट शुरू होने से पहले यात्रियों के लिए बड़े और स्पष्ट दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें से यमुना एक्सप्रेस-वे पर साइनेज लगाने का कार्य यमुना प्राधिकरण करेगा, जबकि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर साइनेज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें