फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 4 किलोमीटर जाएं या 400 देने पड़ेंगे 27,800 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-निगम की बसों की बुकिंग की राह हुई कठिन
-पिछले वर्ष भी नही हुई एक भी बस की बुकिंग
-नियम के चलते निजी बसों को तवज्जो दे रहे लोग


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आप चार किमी जाएं या 400 देने पड़ेंगे 27800 रुपये। जीहां परिवहन निगम की बसों की बुकिंग के यही मानक हैं। इनके चलते इन बसों की बुकिंग की राह कठिन है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल निगम की एक भी बस की बुकिंग नहीं हुई। लोग इनके बजाय निजी बसों को बुक करने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

शहर में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में अब बसों और ट्रेनों की बुकिंग लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने छह-छह महीने पहले से ही बसों की बुकिंग शुरू कर दी थी। ऐसे में परिवहन निगम भी शहरवासियों के लिए बस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है। लेकिन यह जानकारी प्रचलित न होने और कड़े नियमों के चलते योजना नाकाम साबित हो रही है। दरअसल परिवहन निगम के अनुसार निगम के प्रमुख कार्यालय द्वारा बसों की बुकिंग के नियम पूर्व में ही निर्धारित किए जा चुके हैं। इन नियमों के अनुसार यदि कोई भी शहरवासी निगम की नॉन एसी बसों की बुकिंग कराना चाहता है तो वह सीधा नोएडा डिपो आकर संपर्क कर सकता है। हालांकि इसके नियम शहरवासियों के लिए जरूर निराश कर रहे हैं।
विज्ञापन

नियम के अनुसार यदि कोई शहरवासी बस की बुकिंग कराता है तो उसे प्रति बस की बुकिंग के तहत कुल 400 किलोमीटर के लिए 27,808 रुपए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। लेकिन अहम बात यह है कि यदि कोई शहरवासी 100,200,300 या भले सिर्फ 4 किलोमीटर के लिए ही बस की बुकिंग भले करना चाहता हो तो भी उसे 400 किलोमीटर के अनुसार तय शुल्क 27,808 रुपए जीएसटी मिलाकर देना पड़ेगा। इन्हीं कड़े नियमों के चलते पिछले साल भी बुकिंग नही हुईं।

निजी बसों की चांदी
दूसरी ओर निजी बसें तय दूरी के आधार पर ही शुल्क निर्धारित करती हैं। ऐसे में यह किफायती और बजट अनुसार बन जाता है। सेक्टर 78 निवासी गिरिराज ने बताया कि यह एक धारणा भी समाज में फैली है कि निजी बसें, सरकारी बसों के बजाय ज्यादा आरामदायक होती हैं। लेकिन यदि निगम की बसों की बुकिंग में कोई बदलाव किया जाए तो बुकिंग में इजाफा हो सकता है।
-
कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के लिए हो सकती हैं कारगर
हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम की बसें 400 या उससे भी अधिक दूरी वाले स्थानों के लिए बुक की जाती हैं तो उनके लिए निगम की बसें एक अच्छा विकल्प होगा। ऐसे में शहरवासी कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज जैसे स्थानों के लिए भी निगम की बसें बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


400 किलोमीटर के बाद हरेक किमी पर लगेगा 79.52 रुपया
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार यदि कोई 400 किलोमीटर के लिए बसों की बुकिंग कराता है तो उसे 27,800 रुपए देने होंगे। हालांकि यदि बस 400 किलोमीटर से जितना अधिक दूरी तय करेगी, 79.52 रुपए प्रति किलोमीटर के अनुसार शुल्क देना होगा।
-
यह हैं बुकिंग की निर्धारित दरें

किलोमीटर (प्रति बस) शुल्क
400 27,808
500 35,760
600 43,712

वर्जन
-
निगम द्वारा निर्धारित दूरी के लिए तय शुल्क के आधार पर निगम की बसें बुक की जा सकती हैं।
-रोहिताश कुमार, एआरएम, नोएडा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें