फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाहरी ओवरलोड ट्रकों के प्रवेश पर रोक की मांग, ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा कट के नजदीक पार्किग में करीब 250 ट्रक खड़े कर ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी मांग दूसरे प्रदेशों से आ रहे ओवरलोड ट्रकों को बंद कराने की है। ट्रक ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इन ट्रकों से बिल्डिंग मेटेरियल लाया जाता है। ट्रक खड़े होने के बाद रोड़ी, बदरपुर, बालू रेत की कमी होगी।
अध्यक्ष सोनू नागर ने बताया कि अब वे माल लेकर नहीं आएंगे। हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के ओवरलोड वाहन जिले में आ रहे हैं। 40 टन के बजाय 80 टन माल होने के बावजूद वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। परिवहन और खनन विभाग की सांठगांठ से ओवरलोड का खेल चल रहा है। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि दूसरे प्रदेशों के ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए हर एंट्री प्वॉइंट पर एआरटीओ नाके लगवाए जाएं। बिना नंबर प्लेट और ग्रीस लगी नंबर प्लेट पर कार्रवाई हो। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फालतू के टोल टैक्स कटते हैं। उसको बंद किया जाए। इस अवसर पर कृष्ण चौहान, संजय चौहान, अजय कुमार, धनेश शर्मा, नरेश गर्ग, मनोज शर्मा समेत ट्रक मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें