फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, 145 करोड़ की जमीन कराई खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो के भनौता गांव में विरोध के बीच तोड़े गए अवैध निर्माण, नोएडा के चार हजार वर्गमीटर जमीन कराई मुक्त
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा /नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। बृहस्पतिवार को हुई अलग-अलग कार्रवाई में दोनों शहरों में करीब 69 हजार वर्गमीटर जमीन खाली कराई गई। जिसकी बाजार कीमत करीब 145 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ग्रेनो प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में भनौता गांव में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर करीब 65 हजार वर्गमीटर जमीन मुक्त कराई। बृहस्पतिवार को खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 130 करोड़ रुपये बताई गई है। विरोध के बीच की गई कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में करीब छह जेसीबी और पांच डंपर की मदद ली गई। अधिकारियों के मुताबिक भनौता में अवैध रूप से प्लॉटिंग कर निर्माण कराए जा रहे थे। मौके पर दुकानें और अन्य निर्माण करा लिए गए थे। यहां काॅलोनाइजर की ओर से अवैध काॅलोनी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंची। खाली कराई गई जमीन के भू-उपयोग के मुताबिक इस्तेमाल किया जाएगा। कार्रवाई के समय प्राधिकरण की परियोजना और भूलेख विभाग की टीम मौजूद रही। पुलिस की मदद से जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह और ओएसडी राम नयन सिंह ने कार्रवाई कराई। ओएसडी का कहना है कि अधिसूचित क्षेत्र भनौता के खसरा संख्या 131, 207, 228, 294, 295 296 पर अवैध रूप से निर्माण किए गए थे। यहां दो दर्जन से अधिक मकान और दूसरे निर्माण भी हो चुके थे। जिन्हें ढहाया दिया गया।
उन्होंने कहा कि बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने पर प्राधिकरण की तरफ से कॉलोनाइजर को नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद भी काॅलोनाइजर चोरी-छिपे अवैध काॅलोनी काट रहे थे। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अवैध निर्माण पाए जाने पर तोड़ते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन



चार हजार वर्गमीटर जमीन कराई अतिक्रमणमुक्त
नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को सोरखा जाहिदाबाद में करीब चार हजार वर्गमीटर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई। इसका बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस मौके पर सिविल, नियोजन विभाग के अधिकारियों के अलावा पुलिस की टीम मौजूद रही। यहां भूमाफिया अवैध तरीके से चहारदीवारी का निर्माण कर प्लॉटिंग कर रहे थे। इसे प्राधिकरण ने ध्वस्त करा दिया। खसरा नंबर 949, 615, 618 और 612 पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने पहले भी नोटिस जारी किया था। लेकिन इसका कोई भी जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में प्राधिकरण ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। यहां भूमाफिया ने प्लॉटिंग, सीसी रोड व साइट ऑफिस बनाया था। इन पर पहले ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें