फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण 30 हजार वाहन कम हुए रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में परिवहन विभाग को भी हुआ घाटा
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना काल में कोई व्यक्ति, कंपनी या सरकारी विभाग ऐसा नहीं है जिसकी आर्थिक स्थिति न बिगड़ी हो। इस सूची में परिवहन विभाग भी शामिल है। 2019 की अपेक्षा 2020 में करीब 30 हजार वाहन कम पंजीकृत हुए। इससे परिवहन विभाग को राजस्व हानि हुई है। 2020 में कुल 60,210 वाहनाें की खरीद हुई। इनमें 37,932 दोपहिया वाहन रहे। जबकि चार पहिया वाहनों की संख्या 19,624 रही। वहीं, 2019 में कुल 90,556 वाहनों का पंजीयन हुआ था। इनमें 54,868 दोपहिया व 25,495 चार पहिया और बाकी व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन हुआ। आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना की वजह से 2020 में करीब 30,346 वाहन कम पंजीकृत हुए।
वीवीआईपी नंबरों का क्रेज बरकरार
कोरोना काल में भले ही वाहनों की बिक्री कम हुई हो, लेकिन वीवीआईपी नंबरों क्रेज कम नहीं हुआ है। दो बार नीलामी हुई और 0001 से 0009 तक के नंबर साढे़ पांच लाख रुपये तक खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में हजार वाहनों के रजिस्ट्रेशन
नोएडा। परिवहन विभाग ने शनिवार को यूपी16 सीयू नंबरों की सीरीज शुरू की थी। तीन दिन में एक हजार से अधिक वाहनों का पंजीयन हो गया है। जबकि सामान्य पसंद के 45 नंबरों को भी वाहन स्वामी बुक करा चुके हैं। वहीं, वीवीआईपी नंबरों की नीलामी में शामिल होने के लिए अभी दो दिन शेष हैं। सात जनवरी से नीलामी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें