फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोल पर रखे ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रांसफार्मर में आग के बाद आसपास के क्षेत्र में पूरी रात नहीं आई बिजली, लोग रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। रीलखा गांव में मंगलवार रात एक पोल पर रखे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। इस दौरान रास्ते से होकर गुजर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। आरोप है कि पहले फाल्ट होने पर विभाग को सूचना दी गई थी लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इसमें आग लग गई। गांव के लोगों का आरोप है कि फॉल्ट होने के बावजूद विभाग द्वारा समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते ट्रांसफॉर्मर में आग भड़क गई।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली कटवा दी और मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गांव की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर से तेल टपकने की शिकायत विभाग के अधिकारी से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें