ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना के गौर सिटी क्षेत्र के 14 एवेन्यू में एक ट्रेनी डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। दरसअल मूल रूप से मथुरा का रहने वाला शिवा अपने मम्मी- पापा के साथ में अपनी बहन के यहां पर गौर सिटी आया था। आज दोपहर अचानक फ्लैट से बाहर निकला और बालकनी से नीचे छलांग लगा दी ,उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि वह 2015 बैच का स्टूडेंट है। दिल्ली के किसी निजी कॉलेज से उसने एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और कोरोना के दौरान 2020 में उसे दिमाग की कोई बीमारी हो गई थी। जिसकी वजह से वह काफी परेशान रह रहा था और उसी की वजह से उसकी डॉक्टरी की ट्रेनिंग छूट गई थी जिसको लेकर वह काफी अवसाद में रहता था।
पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पुलिस के द्वारा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सेंट्रल नोएडा जोन की एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि 21वीं मंजिल से कूद कर शिवा नाम के युवक ने आत्महत्या की है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।