महेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भिवानी से अजमेर तक ट्रेन का संचालन किया है। यह गाड़ी हरियाणा व राजस्थान के 15 से अधिक स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाड़ी के चलने से महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को काफी फायदा होगा। गाड़ी संख्या 04733 भिवानी-अजमेर स्पेशल ट्रेन 18, 19, 22, 23, 24 व 25 अक्तूबर को भिवानी से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर वाया चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना, किशनगढ़ होते हुए शाम 16:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 04734 अजमेर-भिवानी स्पेशल ट्रेन शाम 17:30 बजे अजमेर से चलकर रात 2:40 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी में 10 सामान्य श्रेणी के डिब्बे व दो गार्ड डिब्बों समेत कुल 12 डिब्बे होंगे। यात्रियों व सामाजिक संगठनों ने इस गाड़ी को प्रतिदिन चलाने की मांग की गई है।