फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रपति के काफिले को निकालने के लिए 40 मिनट तक रोका ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के काफिले को निकालने के लिए 40 मिनट तक रोका ट्रैफिक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सड़क के रास्ते ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पहुंचीं। उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से ही दिल्ली रवाना हुईं। राष्ट्रपति के काफिले को निकालने के नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को रोका गया। काफिला निकलने के बाद ही आम वाहनों के लिए रास्ता खोला गया। इस दौरान नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो बार में शहर का ट्रैफिक करीब 40 मिनट के लिए रोका गया। इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति चिल्ला बॉर्डर के रास्ते आईं। ट्रैफिक व्यवस्था में जुटे पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रपति के आने से करीब 10 मिनट पहले ट्रैफिक आम वाहनों के लिए रोक दिया। काफिले के गुजरने के बाद ट्रैफिक खोला गया। राष्ट्रपति इसी सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए लौटीं। इस दौरान भी नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक रोका गया। ट्रैफिक रोके जाने से वाहनों की लाइनें लग गईं। पीक आवर में वाहन चालकों को परेशानी हुई
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला दिल्ली से नोएडा में दोपहर बाद 3:20 बजे प्रवेश किया। प्रवेश करने से पहले ट्रैफिक पुलिस ने करीब 10 मिनट तक डीएनडी और नोएडा एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया। इससे कई रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाला मार्ग चालू रहा। राष्ट्रपति एक्सपो मार्ट में करीब चार बजे पहुंची। जहां कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद वापस सड़क मार्ग से दिल्ली लौट गईं। आने और जाने के दौरान नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास वाले मार्ग को बंद रखा गया। उनका काफिला 5 किमी की दूरी पर पहुंचने के बाद पीछे रोका गया ट्रैफिक शुरु किया गया। इस कारण नोएडा से दिल्ली से जुड़े बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें