फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो में 19800 कैब की ट्रैफिक पुलिस करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस जिले में चलने वाली सभी कैब का औचक निरीक्षण करेगी। कई यात्रियों के साथ बिना बुकिंग कैब में सवार होने से लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इस कारण यह अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस बिना बुकिंग यात्रा न करने के लिए लोगों को जागरूक भी करेगी।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि परिवहन विभाग में 19800 कैब रजिस्टर्ड हैं। इनमें ओला-उबर समेत कई अन्य कैब नो पार्किंग जोन से बिना बुकिंग के भी यात्रियों को लेने और उतारने का काम करती हैं। बिना बुकिंग के यात्रियों को बैठाना घातक सिद्ध हो सकता है और नोएडा में कई लोगों को इस तरह से लूटा जा चुका है। परी चौक, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-37 समेत कई स्थानों पर कैब बिना बुकिंग के यात्रियों को बैठाती हैं। कमिश्नरेट में इस प्रणाली को बंद कराया जाएगा। चालकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह बिना बुकिंग के किसी भी यात्री को न बैठाएं। इसके अलावा यात्रियों को भी जागरूक किया जाएगा कि वह बिना बुकिंग के कैब में यात्रा न करें।
डीसीपी ने बताया कि परिवहन विभाग के साथ मिलकर सभी कैब का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही, जिले में दौड़ने वाली अन्य कैब का भी औचक निरीक्षण होगा। कैब चालक सभी दस्तावेज अपने पास रखें। यदि कोई व्यक्ति निजी कार को पीली नंबर प्लेट लगाकर टैक्सी में प्रयोग कर रहा है तो वह तुरंत ऐसा करना बंद कर दें। अगर निजी कार पर पीली नंबर प्लेट लगाकर चलते हुए चालक पाए गए तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए जागरूक करेगी पुलिस
यातायात पुलिस ने एचसीएल फाउंडेशन के साथ मिलकर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को जागरूक करने के लिए पोस्टर अभियान चलाया है। बस और ट्रक समेत अन्य वाहनों की खिड़की पर इन पोस्टर को चस्पा किया जाएगा। इससे जब चालक ड्राइविंग करने के लिए सीट की ओर बढे़ंगे तो शराब पीने से परहेज करेंगे। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा कि ने सेक्टर-14ए स्थित आफिस से पुलिस के वाहन में मंगलवार को पोस्टर लगाकर इस अभियान की शुरूआत की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें