फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तिराहों-चौराहों पर रास्ता बदलेगी ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कई जगह रूट डायवर्जन किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे करीब 15 तिराहों व चौराहों की पहचान की है, जिन पर रूट डायवर्जन कर यू-टर्न व्यवस्था लागू की जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस कड़ी में अगले सप्ताह गिझोड़ चौराहे को बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन

दरअसल, बढ़ते वाहनों के दबाव के आगे सिकुड़ती सड़कें गेटवे ऑफ यूपी कहे जाने वाले नोएडा को शर्मिंदा कर रहे हैं। बढ़ते वाहनों के दबाव से निपटने के लिए प्राधिकरण ठोस योजना नहीं बना पाया है या फिर परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त पड़ी है। ऐसे में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक के बाद एक रूट डायवर्जन कर यू-टर्न व्यवस्था को लागू करा रही है। पिछले एक सप्ताह में तीन-चार जगह रास्ते बंद कर यू-टर्न व्यवस्था लागू की जा चुकी है। अब 15 अन्य चौराहों व तिराहों पर भी रास्ते बदलने का खाका तैयार किया जा रहा है।
गिझोड़ चौराहा भी होगा बंद
अगले सप्ताह मास्टर प्लान रोड नंबर-2 (एमपी-2) मार्ग के तहत आने वाला गिझोड़ चौराहा बंद किया जाएगा। चौराहा बंद होने के बाद एनटीपीसी, इस्कॉन मंदिर से सेक्टर-60 अंडरपास चौराहे के बीच वाहन सीधी आवाजाही कर सकेंगे। सेक्टर-22, 23, 57 व सेक्टर-54 ग्रीन बेल्ट की ओर से वाहन सीधे होशियारपुर की ओर नहीं जा सकेंगे और न ही एनटीपीसी की ओर जा सकेंगे। इसके लिए वाहन चालकों को बायीं ओर मुड़कर सेक्टर-60 की तरफ बने यू-टर्न से वापस आना होगा। इसी तरह होशियारपुर की ओर से सीधे सेक्टर-22, 23, 57 व सेक्टर-54 ग्रीन बेल्ट की ओर व सेक्टर-60 अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों को बायीं ओर मुड़कर एनटीपीसी की तरफ जाकर यू-टर्न लेना होगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर भी डायवर्जन की तैयारी
होशियारपुर के बाद चौड़ा मोड़ सेक्टर-12 व 22 चौराहा, सेक्टर-21/25 चौराहा, झुंडपुरा तिराहा, सेक्टर-60 अंडरपास चौराहा, सेक्टर-18 एफओबी कट, सेक्टर-59 तिराहा, सेक्टर-62, सेक्टर-110 व सेक्टर-93 सहित कुछ और स्थान शामिल हैं, जहां रूट डायवर्जन किया जाना है।
गोल चक्कर पर भी घूमेंगे गोल-गोल
उद्योग मार्ग से सीधे सेक्टर-14ए फ्लाईओवर और न्यू अशोक नगर की ओर जाने वाला रास्ता बंद किया जा चुका है। कई दिनों से इसका ट्रायल किया जा रहा है। अब चौराहे पर चारों ओर से आने वाले ट्रैफिक सीधे ही चलेगा। चौराहे पर राइट टर्न खत्म किया जाएगा। राइट टर्न के लिए पहले लेफ्ट टर्न लेना होगा और यू-टर्न लेकर जाना होगा।
-------------------------
जिस हिसाब से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है, उसे देखते हुए डायवर्जन का ही विकल्प बचता है। जहां-जहां भी यू-टर्न व्यवस्था लागू की गई है। वहां यातायात व्यवस्था सुचारु हुई है। अब सबसे पहले गिझोड़ चौराहे पर डायवर्जन की तैयारी की जा रही है। इसके बाद अन्य स्थानों पर ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

-अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें