फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मेला : आज से प्रगति मैदान के आसपास रूट देखकर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान 1.5 लाख से ज्यादा आ सकते हैं लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। व्यापार मेले में हर दिन 60,000 से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान यह संख्या 1.5 लाख से ज्यादा हो सकती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मेले के दिनों में मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर जाम की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने लोगों से आग्रह किया है कि जो लोग व्यापार मेले में नहीं आ रहे हैं वे प्रगति मैदान के आसपास आने से बचें। शाम 5:30 बजे के बाद मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये रहेगी व्यवस्था
- गेट नंबर 5-ए, 5-बी, 7, 8 और 9 से आगंतुकों का प्रवेश नहीं होगा।
- आगंतुकों का प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से होगा।
- प्रदर्शकों का प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 5बी और 10 से होगा।
- मीडियाकर्मियों का प्रवेश गेट नंबर 5-बी से होगा।
- आईटीपीओ अधिकारियों का प्रवेश गेट नंबर 9 और 1 से होगा।
- प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी।

यहां से मार्ग परिवर्तित होंगे
- मथुरा रोड और भैरो मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर आगंतुकों के किसी भी वाहन खडे़ करने की अनुमति नहीं होगी। यहां पार्क किए गए वाहनों को क्रेन उठाएगी और कानूनी कार्रवाई होगी। उठाए गए वाहनों को गेट नंबर 5 पर नेशनल स्टेडियम की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मेले में ऐसे जाएं
दिल्ली मेट्रो से आने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं और गेट नंबर 10 से आईटीपीओ में प्रवेश कर सकते हैं या गेट 6 व 4 से प्रवेश के लिए शटल सेवा का उपयोग कर सकते हैं। लोग मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उतरकर पैदल भी जा सकते हैं। दिल्ली या एनसीआर से यात्रा करने के लिए डीटीसी बसों का उपयोग करने वाले लोग मथुरा रोड और भैरो मार्ग पर निर्दिष्ट बस स्टॉप पर उतर सकते हैं।
-
वाहनों को यहां पार्क करें
बेसमेंट पार्किंग नंबर-1 भैरों मार्ग से प्रवेश व निकास और रिंग रोड की ओर से आने वाली सुरंग के माध्यम से कर सकते हैं। भैरो मंदिर व दिल्ली चिड़ियाघर पर पार्किंग की सुविधा है। यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि वह अपने वाहन बेसमेंट पार्किंग नंबर -2 यानी भारत मंडपम के नीचे पार्क कर सकते हैं। प्रवेश और निकास पुराना किला से रिंग रोड की ओर जाने वाले प्रगति सुरंग से हैं। मथुरा रोड (अंडरपास नंबर 4 और गेट नंबर 8, आईटीपीओ के पास से निकास) से भी प्रवेश करते हैं।
ये इंतजाम भी किए गए
- प्रगति मैदान व आसपास 24 घंटे यातायात प्रबंधन के लिए तीन पालियों में 245 यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 15 क्रेन, 16 बाइक पर गश्ती दल और 3 आपदा प्रबंधन वाहन तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

- सोशल मीडिया हैंडल पर दैनिक यात्रियों की जागरूकता के लिए यातायात सलाह भी जारी की गई है।
- व्यावसायिक आगंतुकों, प्रदर्शकों, वीवीआईपी व प्रोटोकॉल आगंतुकों, मीडियाकर्मियों और आईटीपीओ अधिकारियों के प्रवेश के लिए समर्पित द्वार निर्धारित किए गए हैं।
- आगंतुकों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए छह यातायात सहायता डेस्क भी स्थापित की गई हैं।
- मेले के सुचारू संचालन के लिए आईटीपीओ के एडमिन ब्लॉक भवन में एक अलग यातायात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें