फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईटीआई में आज लगेगा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में आज लगेगा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप रोजगार मेला
विज्ञापन

नोएडा संवाद। सेक्टर-31 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 14 नवंबर को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संस्थान परिसर में चलेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह ने बताया कि यह मेला स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण तथा इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित कंपनियों सिद्धि इन्फोनेट इंडिया प्रा.लि., एक्सिस बैंक, जस्ट डायल लि., कार्ड एक्सपर्टाइज इंडिया प्रा.लि., डीडीआईएन एंटरप्राइजेज, एलोफिक प्रा.लि., डेंसो इंडिया प्रा.लि., डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया प्रा.लि., सैमक्वांग प्रा.लि., कैलकाॅम विजन इंडिया प्रा.लि., ब्राइट एंटरप्राइजेज लि. और एंजेल बेबी लि. के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रधानाचार्य के अनुसार, इस मेले में लगभग 500 पदों तक की रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें