फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक की मरम्मत ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
12जेएनडी22: रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : सिरसागंज में परचून की गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
जींद। दिल्ली की तरफ से आने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन पिछले दिनों से देरी से चल रही है। बुधवार को दिल्ली-जाखल पैसेंजर दो घंटे की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। शकूरबस्ती स्टेशन के पास छह माह से ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। इसके कारण लेट चल रही है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अवध-असम, दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू काफी समय बाद पहुंची थी। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों में रोष देखने को मिला।
ट्रेन के लेट होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्री सुभाष, रमेश, सतबीर, सतीश, मा. राहुल का कहना था कि रेलवे की ओर से देरी की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। काफी दिनों से ट्रेन लेट चल रही है। रेलवे को ऐसी स्थिति में यात्रियों को समय-समय पर सूचना देनी चाहिए। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रेन संचालन को समयबद्ध किया जाए ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शकूरबस्ती स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा रहा है। इसके कारण ट्रेन देरी से आ रही है।-जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें