12जेएनडी14 : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सिरसा लोक सभा से सांसद कुमारी शैलजा।
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सिरसा सांसद कुमारी सैलजा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन की प्रकाशित पुस्तिका भेंट की। कुमारी सैलजा ने सम्मेलन आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को दिशा देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, मयंक गर्ग और मनजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद