फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टाउनशिप के पार्कों को समय से पहले नहीं होने देंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



- गौड़ सिटी एक टाउनशिप में आने वाली 7 से अधिक सोसाइटियों के लोगों ने की बैठक
- 50 हजार से अधिक निवासी हो रहे परेशान


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी एक टाउनशिप में पड़ने वाली सात सोसाइटियों के लोगों ने शुक्रवार को राधा कृष्ण पार्क में बैठक की। निवासियों ने कहा कि वह तीनों पार्क को समय से पहले बंद नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि जैसे पहले पार्क रात 11 बजे तक खोले जाते थे। वैसे ही अब भी खोले जाएं। अभी कुछ दिनों से पार्कों को शाम साढ़े सात बजे बंद कर दिया जा रहा है। इसके कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।

छठे एवेन्यू में रहने वाली अनीता प्रजापति ने बताया कि कई बार पार्कों को खोलने का अनुरोध किया गया है। उसके बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। 50 हजार से ज्यादा निवासी परेशान हो रहे हैं।बिल्डर प्रबंधन की ओर से शनिवार को बैठक लिए बुलाया गया है। यदि बैठक में पार्कों को रात 11 बजे तक खोलने की सहमति नहीं बनी तो निवासी प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। अमरजीत राठौर ने बताया कि पार्क सभी सोसाइटियों की धरोहर है। उन्हें बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के फैसले के विरोध में सभी सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। सर्दियों में तीनों पार्क रात 11 बजे तक खुले रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी मांग तीनों पार्कों, दादा दादी पार्क, लेक व्यू पार्क और राधा कृष्ण पार्क के लिए है। इसके साथ ही टाउनशिप में पार्किंग को लेकर भी मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क के समय से पहले बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई सोसाइटी में लोगों के टहलने की जगह तक नहीं है। वह पार्कों में ऑफिस से आने के बाद आते हैं। उन्हें पार्क बंद मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें