फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत के आरोप में पकड़े गए एसआई को एक दिन की रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत के आरोप में पकड़े गए एसआई को एक दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन

नूंह। रिश्वत लेते पकड़े गए थाना तावडू के एसआई महेंद्र सिंह को विजिलेंस टीम ने नूंह सीएचसी में कोरोना जांच कराकर एक दिन की रिमांड पर लिया। एसआई महेंद्र सिंह को फरीदाबाद स्थित मकान से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि मोहम्मद अरशद निवासी भडांगपुर थाना तावडू ने बीते 18 नवंबर को लेनदेन के संबंध में एक शिकायत सीएम विंडो पर दी थी। एसआई महेंद्र सिंह पर डरा धमकाकर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। 20 हजार में सौदा तय होने की बात कही थी। गत 4 दिसंबर को आरोपी एसआई ने पीड़ित को तावडू रोड बाईपास पर बुलाया था। पीड़ित ने इसकी सूचना राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम को दी। इसके बाद निरीक्षक रामानंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। तावडू बाईपास पर पीड़ित ने आरोपी एसआई महेंद्र सिंह को 20 हजार नगद दे दिए, लेकिन राज्य चौकसी ब्यूरो टीम की भनक लगने पर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में टीम ने आरोपी को फरीदाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें