फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराका में आग से 12 गाय मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुराका में आग से 12 गाय मरीं
विज्ञापन

नूंह/तावडू। तावडू उपमंडल के गांव बुराका में पहाड़ के नजदीक बसी कॉलोनी में शनिवार देर रात आग लगने से 12 गाय मर गईं। वहीं एक दर्जन से अधिक गोवंश गंभीर रूप से जल गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। पीड़ित गोपालक रफीक ने बताया उसके पास करीब 60 गोवंश हैं। उनके जरिए ही वह परिवार की गुजर-बसर करता है। बुराका में पहाड़ के समीप कॉलोनी में वह पिछले काफी समय से रहा है। शनिवार रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पशुओं के बाड़े में गायों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दो दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से पीड़ित के घर में रखा सामान और अनाज भी जलकर भी राख हो गया। रविवार सुबह पुलिस व प्रशासन की टीम नुकसान का जायजा लेने पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें