फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विजय संकल्प रैली आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विजय संकल्प रैली आज
विज्ञापन

-रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह
तावडू। शुक्रवार को सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के पक्ष में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार दोपहर खुफिया विभाग एंवम स्थानीय पुलिस ने रैली के आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर के सैनीपुरा स्थित मालती वाटिका में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र में लोगो को रैली में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरभगवान सिंह बिल्ला, पंजाबी सभा के सरपरस्त कृष्ण लाल मदान, ओमप्रकाश, किशोर, शिवकुमार मक्कड, महेश , फूलसिह आदि ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विजय संकल्प रैली को लेकर जनता में भारी उत्साह है। जिसको लेकर विरोधी पचा नहीं पा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की नितियों से आमजन खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें