फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को 370 हटाने से नहीं बल्कि रोजगार और नहरी पानी देने से फायदा होगा: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
370 हटाने से नहीं बल्कि रोजगार और नहरी पानी देने से फायदा होगा अभय चौटाला
विज्ञापन

पुन्हाना। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पुत्र व इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला बृहस्पतिवार को पुन्हाना विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने विधानसभा के बडे़ गांव सिंगार में इनेलो प्रत्याशी सुभान खां सिंगारिया द्वारा आयोजित रैली में उनको जिताने की अपील की वहीं चौटाला ने इनेलो के पूर्व विधायक रहे एवं हाल में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद ईलियास पर आरोप लगाए। भाजपा नेता 370 हटाने का राग अलाप कर रहे है जबकि हरियाणा को 370 हटाने से नहीं बल्कि रोजगार और एसवाईएल का नहरी पानी लाने से फायदा होगा। इससे पहले रैली स्थल पर पहुंचने पर अभय का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुऐ अभय चौटाला ने कहा प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर एक माह में मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने की मंजूरी दी जाऐगी तथा किसानों का दस लाख तक का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। बुढापा पेंशन 5100, लड़की की शादी में पांच लाख कन्यादान, ट्यूबवैल का पूरा और घरेलू बिजली बिल आधा किया जाएगा।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में, किसान, मजूदर, व्यापारी,नौकरी आदि सभी वर्ग के लोग पूरी तरह से परेशान हैं। कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है, बेरोजगारी प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ गई है, नौकरी के लिए परीक्षा देने के लिए 300 किलोमीटर छात्र-छात्राओं को भेज कर परेशान किया जा रहा है।
भाजपा पार्टी ने पिछले चुनाव में विदेशों से काला धन लाकर लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। सत्ता हथियाने के बाद भाजपा ने सरकार में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। फिर से चुनावों में भाजपा झूंठे वादों का घोषणा पत्र लेकर आई है जिस पर जनता विश्वास नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार आने पर एसवाईएल व मेवात कैनाल का पानी लाकर किसानों को खुशहाल बनाया जाएगा। हर घर में एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी, अगर किसी को नौकरी ना मिली तो प्रति माह 15 हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि इनेलो सुभान खां को तुम जिताओ और सरकार बनने पर उन्हे मंत्री बनाकर पुन्हाना का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर गुडगांव लोकसभा प्रत्याशी रहे विरेंद्र सिंह राणा, इनेलो जिला अध्यक्ष मोहम्मद तहला, बीसी सैल अध्यक्ष अकबर अली, चेयरमैन इसराईल, सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें