फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सलाम नमस्ते में टोबैको फ्री यूथ कैंपेन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ (गौतमबुद्धनगर) के सहयोग से आयोजित हुआ।
विज्ञापन


स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। आईएमएस के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने युवाओं को तंबाकू सेवन के नुकसान, नशा छोड़ने के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि युवाओं को जागरूक कर ही नशामुक्त और स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. श्वेता खुराना ने बताया कि तंबाकू में मौजूद निकोटिन मस्तिष्क की कार्यप्रणाली कमजोर करता है, जिससे निर्णय क्षमता और मानसिक संतुलन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें