कृषि में उपयोगी हाईटेक तकनीक के बारे में बताया
ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने कहा, कृषि में हाईटेक तकनीक की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि परिषदीय स्कूलों में छात्रों को पोषण वाटिका के तहत कृषि से जोड़ा जा रहा है। डीएलएड प्रशिक्षु, शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ- साथ कृषि विभाग के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाए। नोडल अधिकारी रीना भारतीय ने बताया कि समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।