फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर आने के लिए बदबूदार कीचड़ को करना होगा पार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सांसद के गोद लिए गांव जेवर के नीमका शाहजहांपुर में जलभराव से बुरा हाल
विज्ञापन

-गांव की कई गलियों में जलभराव व गंदगी की समस्या बनी मुसीबत
-नाली के निर्माण में लापरवाही पड़ रही भारी, भर जाता है गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के नीमका शाहजहांपुर गांव की कई गलियों के निवासी गंदगी से परेशान है। हालात इतने बदतर हैं कि घर आने या जाने पर उन्हें बदबूदार कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि नाली में पानी के बहाव को अनदेखा किया गया। इस कारण पानी बाहर जाने की जगह सड़क पर भर जाता है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय सांसद डा महेश शर्मा ने नीमका गांव को गोद लिया था। गोद लेने के बाद वहां पर विकास कार्य कराए गए, लेकिन अभी भी काफी गलियां ऐसी है, जहां निवासी बदतर जीवन जीने को मजबूर है। निवासियों का आरोप है कि गलियों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क के साथ नाली भी बनी है, लेकिन नाली में पानी के बहाव को मुख्य सड़क की तरफ नहीं किया गया। इस कारण गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। वहीं काफी जगह निर्माण सामग्री और मलबा भी नाली में जमा है। बारिश और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता हैं। गली में हर तरफ गंदगी और कीचड़ फैली है। जिससे निकलना मुश्किल है। अगर कोई घर से बाहर जाता है तो गंदे पानी और कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। साथ ही गंदगी से बीमारियां फैल रही है। आरोप है कि पिछले कई साल से समस्या झेल रहे हैं। कई बार शिकायत की पर कोई समाधान नहीं हो रहा है। एक वर्ष पहले एसडीएम से शिकायत की थी, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं है। बच्चे भी गंदगी से होकर स्कूल जाने को मजबूर है।
विज्ञापन

-
बयान 1
हमारी शिकायतें अनसुनी की जा रही हैं। ऐसा लगता है जैसे हम गांव में रहकर कोई गुनाह कर रहे हैं। - महेन्द्र, निवासी, नीमका शाहजहांपुर

बयान 2
बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है, गंदगी व कीचड़ के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। - ओम पाल मिस्त्री, निवासी निमका शाहजहांपुर

बयान 3
गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियां का भी खतरा मंडरा रहा है। - महेश, निवासी, नीमका शाहजहांपुर

बयान 4
प्रशासन की अनदेखी से हमारा जीवन नरक हो गया है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। - नवनीत, निवासी, नीमका शाहजहांपुर

बयान 5
हमें अपने गांव की इस हालत पर शर्म आती है। आखिर विकास सिर्फ शहरों में ही क्यों ? - सचीन शर्मा, निवासी नीमका शाहजहांपुर
-
पीयूष गौतम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें