फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का झांसा देकर मुकरने वाले आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत)
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को जमानत दी है। आरोपी शाहरुख के खिलाफ कासना थाने में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने 15 जून को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वह पिछले आठ महीने से आरोपी के साथ रह रही थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और पहले पति और बच्चों को छोड़ने के लिए उकसाया। बाद में उसे छोड़कर भाग गया। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि पीड़िता स्वयं शादीशुदा है दो बच्चों की मां है। अपने पति से तलाक नहीं लिया है। इस स्थिति में आरोपी के साथ शादी संभव ही नहीं थी। उसने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। अदालत ने गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना आरोपी को जमानत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें