फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों और अन्य ज्वलनशील पदार्थों की जांच के लिए विशेष टीमें गठित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और दिल्ली पुलिस ने मिलकर पटाखों और अन्य ज्वलनशील पदार्थों की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार सहित अन्य रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्टेशनों पर लगे स्कैनिंग उपकरणों के माध्यम से यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है। कोच, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और स्टेशन परिसर में निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही, निगरानी को और प्रभावी बनाया गया है। त्योहारी सीजन के दौरान पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों का अवैध परिवहन एक बड़ी चुनौती रहती है। इसे देखते हुए आरपीएफ और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। विशेष रूप से प्रशिक्षित टीमें स्टेशन पर आने-जाने वाले सामान की जांच कर रही हैं। स्टेशन परिसर में नियमित रूप से ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने की मनाही के बारे में जानकारी दी जा रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें