फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: झाड़फूंक कर महिला के कुंडल-मोबाइल लेकर फरार हुआ ठग, बोला- पीछे मुड़कर मत देखना

Sat, 09 Sep 2023 02:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह जेपी ग्रींस सोसाइटी में काम करने जा रही थी। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के पास बाइक सवार युवक ने उसे रोका और कहा कि उसका मकान नहीं बन पा रहा है, लेकिन अब बन जाएगा।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रींस सोसाइटी में बाइक सवार बदमाश सरेराह झाड़ फूंककर घरेलू सहायिका के कुंडल और मोबाइल लेकर भाग गया। नवादा गांव निवासी पीड़ित लक्ष्मी चौहान ने बीटा-दो थाने में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शिकायत में लक्ष्मी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह जेपी ग्रींस सोसाइटी में काम करने जा रही थी। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के पास बाइक सवार युवक ने उसे रोका और कहा कि उसका मकान नहीं बन पा रहा है, लेकिन अब बन जाएगा। आरोपी ने महिला के सामने एक कागज में फूंक मारकर आग लगा दी। इसके बाद कहा कि वह अपने कुंडल और सामान दे दे।

इस पर लक्ष्मी ने कुंडल, टिफिन और मोबाइल आरोपी को दे दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के हाथ में मिट्टी देकर कहा कि इसे पांच खंभे आगे जाकर फेंक देना और मुड़कर नहीं देखना। महिला मिट्टी फेंकने चली गई। इस बीच आरोपी भाग निकला। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि जिस जगह वारदात हुई है, वहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं, लेकिन इस स्थान पर जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें