फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में डूबा तीन साल का भांजा: मामा की तपस्या पूरी होने पर गया था दिवांश, डालेश्वर बाबा की समाधि पर हुई घटना

Sun, 15 Feb 2026 05:37 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अमित भाटी ने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को गहरा गड्ढा होने की शिकायत की और इसकी तारबंदी की मांग की गई, परंतु प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा स्थित गांव दलेलगढ़ में अपने मामा के यहां आया तीन वर्षीय देवांश गांव में बनी डालेश्वर बाबा की समाधि पर परिवार के साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए आया था। शनिवार शाम वह समाधि के पास बने गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मामा कर रहे थे 41 दिन से तपस्या
गांव के अनिल शादी विवाह में कार्य करते हैं उनकी बेटी अंजलि का सिकंदराबाद के गांव सपौनी में राकेश से विवाह हुआ था। वह अपने मायके आई हुई थी। भाई देवेंद्र उर्फ कालू पिछले 41 दिन से यहां तपस्या कर रहा था। कल उसकी तपस्या का अंतिम दिन था, इसलिए प्रसाद वितरण का कार्य हो रहा था। 

घटना के बाद परिवार में हाहाकार
ग्रामीण और रिश्तेदार यहां उपस्थित थे, इसी दौरान तीन वर्षीय बच्चा देवांश समाधि के पास बने गड्ढे में, जिसमें पानी भरा था गिर गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। शाम को घटना के बाद सदर तहसीलदार डॉ. अजय, नायब तहसीलदार ज्योत सिंह व लेखपाल मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

कई बार की गई शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीण ने बताया कि यह जमीन पशुचर की है, जिसमें यह गड्ढा है। अमित भाटी ने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को गहरा गड्ढा होने की शिकायत की और इसकी तारबंदी की मांग की गई, परंतु प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और यह दुर्घटना हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें