दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के आमका गांव में स्कूल से पढ़कर आए तीन दोस्त किशोर घर खेलने जाने लापता हो गए हैं। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरों की तलाश में लगी है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के आमका गांव स्थित एक मकान में बदायूं के दातागंज निवासी अमरपाल, शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी अवनीश एवं लल्लन परिवार के साथ रहते हैं। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर बाद अलग-अलग परिवारों के 14 वर्षीय सूरज, 12 वर्षीय धीरज और 10 वर्षीय रोहन स्कूल से पढ़ाई करने के बाद घर से बाहर खेलने के लिए निकल गए। खेलने के बाद वह देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों को चिंता हो गई और आसपास तलाश किया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आसपास किशोर को तलाशने में लगी है। रोहन के परिजन ने बताया कि वह घर से गुल्लक तोड़कर एक हजार रुपये ले गया है।