फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिव्यांगों को दो माह और करना होगा सहायक उपकरणों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-टेंडर प्रक्रिया के चलते हो रही देरी, हर दिन विकास भवन के चक्कर लगा रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने में अब दो माह और इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में विभाग में उपकरणों की खरीद प्रक्रिया चल रही है, जिसके कारण वितरण में देरी हो रही है। जिले के दादरी, जेवर, नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्रों से अब तक 18 ट्राईसाइकिल समेत बैसाखी, मोटरयुक्त साइकिल समेत अन्य उपकरणों के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विभाग के अनुसार उपकरणों की खरीद टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयनित एजेंसी से उपकरण खरीदे जाएंगे, जिसमें कम से कम डेढ़ से दो माह का समय लगने की संभावना है। इसके बाद ही वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इस देरी के चलते दिव्यांगजन रोजाना विकास भवन का चक्कर काटने को मजबूर हैं। सूरजपुर निवासी दिव्यांग बाबर ने बताया कि उसे वर्ष 2022 में ट्राई साइकिल मिली थी, जो अब पूरी तरह से खराब हो चुकी है। नई ट्राई साइकिल के लिए कई बार दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी के कार्यालय गया है। हर बार यही कहा जाता है कि खरीद के बाद दी जाएगी। इस समय साइकिल न होने से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन



-ट्राई साइकिल सहित अन्य सहायक उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसके पूर्ण होने के बाद ही खरीद की जाएगी। तत्पश्चात उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
आशीष कुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें