फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोपियों का सुराग नहीं, तीन टीमें तलाश में जुटीं

Sun, 05 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद । नजदीकी गांव माजरा में वीरवार रात कपड़े के शोरूम में हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है लेकिन आरोपियों को पकड़ना तो दूर पहचान तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की तीन टीमें चोरों की तलाश में कई गांव खंगाल चुकी हैं। इनमें सीआईए, सदर थाना और एवीटी की टीमें शामिल हैं। पुलिस माजरा से निकलने वाले रास्तों के सीसीटीवी की मदद से चोरों के रूट को पहचानने की कोशिशों में जुटी है। सदर एसएचओ कुलदीप की मानें तो पुलिस फिलहाल जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

कुछ माह पहले हुआ था शोरूम का शुभारंभ

माजरा फैशन के नाम से बने शोरूम का शुभारंभ कुछ माह पहले ही हुआ था। शोरूम के शुभारंभ के बाद ये पहला ही त्योहारी सीजन था। ऐसे में शोरूम संचालकों को उम्मीद थी कि पहला त्योहारी सीजन होने के चलते इस बार अच्छा कामधंधा होगा। लेकिन सीजन शुरू होने से ऐन पहले इतनी बड़ी चोरी ने शोरूम संचालकों की कमर तोड़ दी है, वहीं अन्य दुकानदार भी डर के माहौल में हैं। दो साल पहले गांव में फायरिंग करके रंगदारी भी मांगी गई थी। हालांकि पुलिस ने उन आरोपियों को तो समय रहते ही काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें