फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साैतेले भाई की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी रामभवन पांडेय, आदित्य पांडेय व दीनदयाल पांडेय महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमनजोत गांव के ही निवासी हैं। पकड़े गए आरोपी मृतक त्रिभुवन के साैतेल भाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से एक चारपाई और हत्या के बाद शव छिपाने में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है। घटना 25 अक्टूबर की है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के निवासी आराजी जजमनजोत निवासी रामभवन पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी थी कि विपक्षी श्रीराम यादव ने उनके भाई की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंका है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विवेचना के दौरान साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर हत्या में रामभवन पांडेय, आदित्य पांडेय, दीनदयाल पांडेय और अमरनाथ यादव के नाम सामने आए। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुड़ही ढाला के पास मौजूद हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य ने टीम के साथ घेराबंदी कर तीन आरोपी रामभवन पांडेय, आदित्य पांडेय व दीनदयाल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक त्रिभुवन पांडेय से उनका भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से एक चारपाई और शव छिपाने में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें