फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में घटे विद्यार्थी, इस बार 9,960 कम पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की आगामी परीक्षा के लिए इस वर्ष कुल 1,70,039 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि पिछले सत्र में यह संख्या 1,80,000 से अधिक थी। इस बार हाईस्कूल में 2,270 और इंटरमीडिएट में 7,690 विद्यार्थियों की कमी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर 9,960 छात्र-छात्राएं पंजीकरण सूची से कम हैं। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 83,768 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि पिछले सत्र में यह संख्या 86,038 थी। यानी इस बार 2,270 विद्यार्थियों की कमी आई है। वहीं, इंटरमीडिएट स्तर पर भी विद्यार्थियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

इस वर्ष 86,271 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 93,961 थी। यानी 7,690 विद्यार्थियों की कमी आई है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया में सख्ती और पारदर्शिता अपनाने से यह गिरावट सामने आई है। पंजीकरण के दौरान आधार सत्यापन और विद्यालयवार जांच के कारण गलत व दोहरे पंजीकरण पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें