ग्रेटर नोएडा में जीएसटी सलाहकार से 29 लाख रुपये की फिरौती के मामले में लापरवाही सामने आने पर बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह, राइज चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी और एक कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
ग्रेटर नोएडा में जीएसटी सलाहकार से 29 लाख की फिरौती मामले में हुई लापरवाही के चलते बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह, राइज चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी और एक कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। मामले में अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और उनके स्तर पर सामने आई शिकायतों/लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने थाना प्रभापी को लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है। हालांकि बिसरख कोतवाली में अभी नए कोतवाल की तैनाती नहीं हो सकी है।